कैसा है ये भांग का अर्क़: दवा या दारू?

वेप ऑयल, दर्द-निवारक क्रीम, पैच, मिठाइयां, कैप्सूल और दूसरे कई यौगिक- अमरीका में आप इनके नाम लीजिए और ये हाज़िर हो जाएंगे.

भांग की पत्तियों के रस से निकाले जाने वाले कैनबिडियॉल, जिसे सीबीडी (CBD) के नाम से जाना जाता है, से बनाए गए उत्पाद हर जगह मिलते हैं. इनसे सभी तरह की बीमारियों के इलाज का दावा किया जाता है.

मांसपेशियों के दर्द और घबराहट से लेकर जोड़ों के दर्द, मिरगी और तनाव से पैदा होने वाली बीमारियों में इनका इस्तेमाल हो रहा है.

सीबीडी मार्केट रिसर्च कंपनी ब्राइटफ़ील्ड का अनुमान है कि अगले साल तक इसका बाज़ार 5.7 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगा. 2022 तक यह 22 अरब डॉलर हो जाएगा.

ब्राइटफ़ील्ड की रिसर्च डायरेक्टर बेथनी गोमेज़ कहती हैं कि इस क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी चार्लोट्स वेब होल्डिंग्स 2016-17 में 172 फ़ीसद की दर से बढ़ी. 2018 में यह 8.9 करोड़ डॉलर मुनाफ़ा कमाने की राह पर है.

सॉफ्ट ड्रिंक्स बनाने वाली कंपनी कोका-कोला ने कहा है कि वह वेलनेस पेय की एक सामग्री के रूप में ग़ैर-साइकोएक्टिव सीबीडी पर बारीकी से नज़र रख रही है.

इस पर और टिप्पणी करने के बीबीसी कैपिटल के अनुरोध का उत्तर नहीं दिया गया.

गोमेज़ कहती हैं कि ब्राइटफ़ील्ड ने इस साल की शुरुआत में इस इंडस्ट्री के बारे में अनुमान ज़ाहिर किए तो कई लोग हैरान हुए थे. लेकिन तीन दिन बाद मीडिया ने बताया कि कोका-कोला भी इस इंडस्ट्री में आने की तैयारी कर रही है तो लोगों को हमारी बात गंभीर लगी.

"यदि आप सीबीआडी उत्पादों की मौजूदा बिक्री और बड़े रिटेलर्स के आंकड़ों को मिला दें और बड़ी दवा कंपनियों के इस क्षेत्र में प्रवेश की कोशिशों को देखें तो हमें लगता है कि बदलाव बड़ी तेज़ी से होने वाला है."

भांग वाली चटनी
सीबीडी के क़द्रदानों में एक ज़ॉल्ट सोंका हैं. वह न्यूयॉर्क के एस्टोरिया में एड्रियन ब्लॉक के संस्थापक हैं. यह शहर का पहला सीबीडी रेस्त्रां और बार है.

सोंका एक ऐसा कॉकटेल तैयार करना चाहते थे जिसमें अल्कोहल कम हो और 16वीं-17वीं सदी में इस्तेमाल होने वाली झाड़ियों, फलियों और जड़ी-बूटियों के साथ सीबीडी ऑयल का भी इस्तेमाल हो. वह इसे "नई और पुरानी पीढ़ी का मिलन" कहते हैं.

"यदि आप ड्रिंक में सीबीडी मिला देते हैं तो व्हिस्की के चार या पांच पेग की जगह इसके एक या दो पेग से आपके दिमाग़ को आराम मिल जाता है और तनाव घट जाता है."

Comments

Popular posts from this blog

पटाखों की बिक्री पर रोक नहीं, लेकिन रात 8 से 10 बजे के बीच ही कर सकेंगे आतिशबाजी: सुप्रीम कोर्ट

केदारनाथ पर नहीं लगेगा बैन, गुजरात-उत्तराखंड HC में याचिका खारिज